Kisne Sjaya Murli Wale Ko Bhajan Lyrics

किसने सजाया मुरली वाले को

किसने सजाया मुरली वाले को
बनड़ा बनाया मुरली वाले को
किसने सजाया मुरली वाले को
माथे लगाया, प्यारा चन्दन का टीका

चंदा भी जिसके आगे लागे फीका फीका
गजरा पहनाया, मुरली वाले को
बनड़ा बनाया मुरली वाले को
किसने सजाया

कारी मतवाली आँखें प्यारी प्यारी
भक्तों को घायल करती बन कर कटारी
कजरा लगाया मुरली वाले को
बनड़ा बनाया मुरली वाले को
किसने सजाया

अधरों पे मुरली साजे,प्यारी मुस्कान है
जो भी देखे पल में होता, वो कुर्बान है
सेहरा सजाया मुरली वाले को
बनड़ा बनाया मुरली वाले को
किसने सजाया

बन के बाराती नांचे, भगत दीवाने
आया है आशु, भजन सुनाने
पालने पे बिठाया मुरली वाले को
बनड़ा बनाया मुरली वाले को
किसने सजाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *